फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त सिपाही और महिला डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बर्खास्त सिपाही के मकान पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है। बर्खास्त सिपाही और एक महिला को पुलिस ने नशीली सामग्री बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहबाजपुर तखिया बदायूं निवासी सिपाही नाजिर हुसैन खां सन 2000 में नौकरी से बर्खास्त हुआ था। नजीबाबाद के मोहल्ला मुनीरगंज स्थित पालोमल कॉलोनी में अब्दुल समद जिलानी के मकान में किराय पर रहता था। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, निरीक्षक आरपी सिंह, एसआई रामवीर सिंह ने मंगलवार को सूचना पर सुबह 10 बजे पालोमल कॉलोनी में छापा मारा। छापे के दौरान बर्खास्त सिपाही के कमरे से पुलिस ने संदूक और प्लास्टिक बैग में रखा बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया। जिस समय पुलिस ने छापा मारा उस समय बर्खास्त सिपाही के कमरे पर रमजानपुर कादर बदायूं निवासी पत्नी बच्चू मौजूद थी। बताया जाता है कि महिला भी नशीले डोडा पोस्त के अवैध कारोबार से सिपाही के साथ जुड़ी है।
बर्खास्त सिपाही और उसकी पत्नी पिछले काफी समय से बदायूं से डोडा पोस्त लाकर हरिद्वार और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मोटी कीमत पर बेचा करते थे। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि बरामद किए गए डोडा पोस्त का वजन 78.5 किलो आंका गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें