फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान का शिकार बने युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती (बिजनौर)। एक युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हजारों रुपये की नगदी, सामान और मोबाइल लूट लिया। युवक नांगलसोती क्षेत्र में बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव तिसोतरा निवासी 25 वर्षीय गौतम अपने भाइयों के साथ देहरादून में रंगाई-पुताई का काम करता था। सोमवार की सुबह सात बजे गौतम अपने गांव के लिए रवाना हुआ। दोपहर को उसने अपने परिवार को हरिद्वार में होने की सूचना दी। साथ ही बताया कि उसे किसी ने नशीला पदार्थ दे दिया है। इससे उसकी आंखों की रोशनी काफी कम हो गई है। इस जानकारी से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक परिजनों ने गौतम को तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। सोमवार की रात नांगलसोती के गांव अभिपुरा क्षेत्र में एक युवक के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। यूपी 100 डायल पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड आदि से उसके परिजनों का पता लगाकर फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को उपचार दिलाया। देर रात उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार गौतम का बैग, नौ हजार रुपये की नगदी और मोबाइल गायब है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें