फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल देकर लौट रही छात्रा को गोली मारी, गंभीर घायल मेरठ रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़ (बिजनौर)। प्रेक्टिकल देकर लौट रही बीए की छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़खानी की, छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसे गोली मार दी। गंभीर हालत में छात्रा को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

घायल छात्रा नींदड़ू की रहने वाली है और देवता महाविद्यालय मोरना से बीए कर रही हैं और घटना के वक्त वह प्रेक्टिकल देकर लौट रही थी। गिरफ्तार युवक खूब सिंह उर्फ खूबी (25) पुत्र बहादुर सिंह उर्फ बब्बू गांव मोरना का रहने वाला है। दोपहर करीब दो बजे छात्रा पैदल नहर के रास्ते अपने गांव में जा रही थी। ऊमरी के पास पहले से खड़े खूब सिंह ने छेड़खानी का विरोध करने पर उसे गोली मार दी। गोली छात्रा के बाएं कंधे के नीचे लगी है। पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया, वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि खूब सिंह की मोरना में डीजे की दुकान करता है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें