फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों के टकराने से दो युवक घायल, एक गंभीरवस्था में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। गांव खैराबाद में दो बाइकों के टकराने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को राहगीरो की मदद से इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया । एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खैराबाद निवासी महराज ने बताया कि वह रविवार देर शाम बाइक से कल्लूवाला से वापस जा रहा था। गांव के पास ही उसकी बाइक सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार नूरहसन निवासी गोपालपुर थाना मंडावर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी भर्ती कराया, जहां मेहराज को उसकी गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि हेलमेट लगा होता तो सिर में चोट कम लगती। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें