चाकू से हमले में तीन घायल
मंडावली। गांव नारायणपुर रतन में रविवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच चाकू से हुए हमले में एक पक्ष के शहबाज, माजिद एवं फरदीन घायल हो गए। हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल शहबाज, माजिद का उपचार बिजनौर में ही चल रहा है, जबकि गंभीर चोटें आने पर फरदीन को मेरठ रेफर किया गया। घायल पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान नईम मकरानी ने अतीक, तावेज, दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि गांव में किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद मामला निपट गया था। लेकिन हमलावरों ने देर शाम मौका पाकर चाकू से हमला कर दिया।