फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में धरना देकर लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत पंकज की तलाश कराओ एसपी साहब
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर से अपहृत युवक पंकज सैनी की बरामदगी और मूकबधिर शैंकी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए एसपी कार्यालय में परिजनों और युवा शिव सेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एसपी देहात दिनेश सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
धरना देते हुए पंकज सैनी और शैंकी के परिजन रोते रहे। युवा शिव सेना जिला प्रमुख आरके आर्य एडवोकेट ने बताया कि धामपुर के पंकज सैनी का अपहरण आठ सितंबर को हो गया था। आरोपी उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी खुलेआम दे रहे हैं। वहीं आठ जुलाई को धामपुर की फूलबाग कॉलोनी निवासी निवासी शैंकी वर्मा के हत्यारोपी दो महीने बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों द्वारा अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पंकज सैनी को अब तक बरामद नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पकड़कर जेल भी भेज चुकी है। शिव सैनिकों ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर शिव सेना दोनों के परिजनों के साथ आम जनता को साथ लेकर आमरण अनशन और भूख हड़ताल करेगी। एसपी कार्यालय पर करीब 12 बजे से एक बजे तक धरना दिया। एसपी दिनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान विजयमोहन गुप्ता, दिनेश सैनी, परवेंद्र, आकाश, अक्षय, आकाश, भूपेंद्र, जितेंद्र, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें