फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे, चोरी का कैंटर व दो कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे
विज्ञापन

नूरपुर। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सप्ताह पूर्व कस्बे से चोरी हुआ कैंटर सहित तीन कार बरामद की हैं। पकड़े गए वाहन चोरो पर अमरोहा व बिजनौर के विभिन्न थानों में चोरी व लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ चांदपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व नूरपुर निवासी आसिफ कबाड़ी के घर के वाहर खड़ा उसका नया कैंटर ट्रक चोरी हो गया था। आसिफ ने कैंटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस चोरो की तलाश लगी थी। मंगलवार की रात पुलिस ने राजा का ताजपुर बस स्टैंड से चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी शुएब व अमरोहा जनपद के बछरायूं निवासी उम्मीद अहमद को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उन्होने कैंटर चोरी करने की घटना स्वीकार करते हुए वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए कैंटर के अलावा दो सैंट्रों कार व एक ईको कार बरामद कर ली। कारों पर नंबर प्लेट नही लगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि पकड़े गए शुएब व उम्मीद शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। वह जनपद के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद व दिल्ली एनसीआर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनो पर अमरोहा व बिजनौर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट व हत्या के प्रयास के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए दोनो वाहन चोरो का चालान कर दिया गया है। बरामद कारों के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें