फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुस्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रही बच्ची को खेत में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फरार युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक गांव में नौ वर्षीय और सात वर्षीय दो बहन सोमवार की शाम गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही थीं। रास्ते में गैर समुदाय के दो युवक खड़े थे। इन्होंने बड़ी लड़की के मुंह पर हाथ रखकर भांग के झाड़ी में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। छोटी लड़की के शोर मचाने पर रास्ते से निकल रहे गांववासियों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। गांववासियों ने पकड़े आरोपी चांदपुर के मोहल्ला भटियारी सराय निवासी फरमान को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने फरार आरोपी जीशान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गांववासियों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश बना हुआ था। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारा रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें