हल्दौर। गैर संप्रदाय के युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। एक गांव की एक युवती सोमवार की शाम करीब तीन बजे घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही गैर संप्रदाय का उसका पड़ोसी घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम परिजनों के घर आने पर उसने मामले की जानकारी दी। मां युवती को साथ लेकर देर रात ही थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए बिजनौर भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है।