फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर की जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे 14 वर्षीय उमर पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला मजहर हसन चिलकाना अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। स्कूटी पर उमर के साथ उसका छोटा भाई भी बैठा था। बाजार के निकट अचानक उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंपो से जा टकराई। टक्कर लगने से कोई नुकीली चीज उमर के गले से टकरा गई, जिससे उमर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उमर को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर घर आ गए। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें