फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन टीम पर हमला करने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन टीम पर हमला करने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। खनन टीम पर हमला करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी महेश कुमार व खनन अधिकारी रंजना सिंह चांदपुर मार्ग पर सड़क किनारे से खनन के भंडारण को हटवाने गई थी। इस दौरान टीम ने जेसीबी से रेत बजरी को ट्रैक्टर ट्राली से भरवाकर प्रदर्शनी चौक भिजवा दिया। बाकी लोगों को भी भंडारण को हटाने की चेतावनी दी। इस दौरान सड़क किनारे रेत बजरी से लदा एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया। खनन अधिकारी रंजना सिंह ने गार्ड धमेंद्र सिंह और चालक को ट्रक की जांच के लिए भेज दिया। आरोप है कि चालक समेत ट्रक के आसपास मौजूद चार पांच लोगों ने गार्ड व चालक पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की। चालक के कपडे़ फाड़ दिए। मोबाइल व नगदी लूट ली। चालक ट्रक को लेकर एक आरा मशीन में घुस गया। वहां से ट्रक लेकर भाग गया। इस मामले में मोहल्ला चाहशीरी निवासी आसिफ व खलील, काजीपाड़ा निवासी ट्रक चालक रियासत व नदीम, लड़ापुरा निवासी नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने ट्रक चालक रियासत को दबोच लिया। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें