फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा लगाने को लेकर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहैलिया में एक समुदाय के लोगों द्वारा प्रतिमा लगाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रतिमा लगाने पर रोक लगा दी है। फिलहॉल हालातों को भांपते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र हल्का नंबर दो के गांव सहैलिया में एक समुदाय द्वारा प्रतिमा लगाई जा रही थी। इससे नाराज दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़ग गया। लोगों ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी है। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में प्रतिमा स्थापति कराने का कार्य पर रोक लगा दी गई। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। फिलहॉल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रतिमा को हटवा दिया गया है। अब गांव में कोई तनाव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें