सराफ के घर से लाखों रुपये की चोरी
धामपुर। मोहल्ला बंदूकचियान बंसल टाकिज मार्ग पर स्थित बृहस्पतिवार सवेरे चोर सराफ के कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
दुकान स्वामी रोहित रस्तौगी ने बताया कि बंसल टाकिज के पास उसकी सराफ की दुकान है। वह बृहस्पतिवार को दूूध लेने गया था, इसी बीच चोर जीने के रास्ते से कमरे में जा घुसा। जब वह कमरे में गया तो उसे सामान बिखरा हुआ। रोहित ने बताया कि चोर उनके कमरे से 200 ग्राम सोने के जेवर, 10 ग्राम बिछवे, 2.5 किलो वजन की पायल, 600 ग्राम चेन, आधा किलोग्राम वजन की चांदी की अंगूठी, 20 ग्राम चांदी की लौंग आदि सामान चोरी कर ले गए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।