फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता का गन्ने के खेत में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता का गन्ने के खेत में शव मिला
विज्ञापन

बढ़ापुर। ग्राम हरबंशवाला के लापता का बुधवार रात गन्ने के खेत में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक के भाई ने ग्रामीणों के साथ थाने जाकर पुलिस को सौंपी तहरीर में गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए षड्यंत्र के तहत उसके बड़े भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव हरबंशवाला से लगभग एक किमी दूर गन्ने के खेत में बुधवार की रात्रि दो दिन से लापता गांव के गंगाराम (35) पुत्र थन्ना सिंह का शव मिला था। शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे मृतक के छोटे भाई जसवीर सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि उसका बड़ा भाई गंगाराम मंगलवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए गया था और घर वापस नही आया और अगले दिन गांव के लक्खा सिंह ने एक लाश के गन्ने के खेत में पड़े होने की सूचना दी जो शव गंगाराम का ही निकला। जसवीर सिंह ने दी तहरीर में अपने गांव के तीन व ग्राम मदपुरी के एक आरोपी समेत चार लोगों को एक साजिश के तहत उसके बड़े भाई की हत्या कर शव गन्ने के खेत में डालने का आरोप लगाते हुए उसकी रिर्पोट दर्जकर चारों आरोपियों के विरूद्व कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें