फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। इस दौरान चाचा ने भतीजे के पैर में हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी होराम , बेटा पवन, पत्नी मूर्ति शनिवार को अपने घर की चिनाई कर रहे थे। अचानक विक्रम वहां आ पहुंचा और जगह को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान विक्रम ने अपने भाई के बेटे पवन की पैर पर हथौड़ा दे मारा, जिससे उसका पैर टूट गया। मारपीट होती देख विक्रम की पत्नी चंद्रा भी उस ओर दौड़ी। मारपीट में होराम, पवन, मूर्ति, विक्रम ,चंद्रा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें