फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम बेरोजगारों से लाखों की ठगी, पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम बेरोजगारों से लाखों की ठगी
विज्ञापन

धामपुर। नौकरी का झांसा देकर ठग कई युवक युवतियों से लाखों रुपये ऐंठ ले गए। अब उनका पता नहीं लग रहा है। आरोपियों के घर परिवार के लोग उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
गांव नसीरपुर बनवारी निवासी गीता रानी, विदुषी, अवधेश, नीरज प्रताप सिंह मौहड़ा, मोहसिन अहमद आदि ने कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि बढ़ापुर थाने के गांव सारंगवाला और हरगनपुर निवासी दो युवकों ने बताया कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं से जुड़े हुए हैं। सरकार की कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं कि यदि बेेरोजगार युवक-युवतियां अल्प समय का औद्योगिक या स्वरोजगार प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें तो उन्हें सरकारी योजनाओं में नौकरी जरूर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए 25-25 हजार रुपये युवकों को दे दिए। छह माह से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन आरोपियों ने न तो उनकी नौकरी लगवाई और न ही उनकी रकम को वापस कर रहे हैं। आरोपी उनसे करीब पांच लाख रुपये की ठगी कर फरार हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने मामले की जांच कराने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें