फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योहारा में पति ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर बात करने पर की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

स्योहारा।
जयवती की हत्या उसके ही पति महेंद्र ने चरित्र पर संदेह होने के कारण चाकू से गोदकर की थी। जयवती किसी से फोन पर बात करती थी। महेंद्र के मना करने के बाद भी वह नहीं मानती थी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव ठाठजट निवासी जयवती पत्नी महेंद्र सिंह की लाश गांव में एक खेत में सात अप्रैल को पड़ी मिली थी। धारदार हथियार से वार की जयवती की हत्या की गई थी। थानाध्यक्ष शरद पंवार द्वारा इसकी विवेचना के लिए इंस्पेक्टर आरपी सिंह, दरोगा राजेंद्र शर्मा, कांस्टेबिल सचिन शर्मा, दिनेश गिरी, रविंदर मलिक व आदेश कुमार को लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड में जयवती के पति महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र ने हत्याकांड का सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा है। चार दिन पूर्व ही वह अपने गांव एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। होली के बाद से उसकी पत्नी किसी और से फोन पर चुपके से बात करती थी। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। गांव आने के बाद भी वह नहीं मानी। यहां भी वह फोन पर बात करती रही। उसके समझने पर भी वह नहीं मानी तो उसने जंगल ले जा कर खाना बनाने की छुरी से जयवती की हत्या कर दी। पुलिस ने महेंद्र की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून में सने कपड़े, मोबाइल व चिप बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें