फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की सुपुर्दी को लेकर थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को हिरासत में लिया
विज्ञापन

पुरकाजी। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जिसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए महिला को उसके पति को सौंपने की मांग की। मगर पुलिस ने ग्रामीणों की मांग को दरकिनार करते हुए महिला को एक अंजान दंपति को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी निवासी अशोक कुमार की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व चरथावल के ग्राम रसूलपुर निवासी मिश्रावती के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व घरेलू विवाद के चलते वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। वहां पर भी मायके वालों से हुए विवाद में वह कुछ दिन पूर्व वह वहां से भी कहीं चली गई थी। दो दिन पूर्व उत्तराखंड के कस्बा लक्सर में अपनी पत्नी की जानकारी मिलने पर उसका पति उसे अपने घर ले आया था। सोमवार रात महिला द्वारा पुलिस को अपने साथ मारपीट की सूचना देने पर पुलिस उसे थाने ले आई थी। मंगलवार को पुलिस ने महिला को लक्सर निवासी एक अंजान दंपति को सौंप दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर उसका पति ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से अपनी पत्नी को अपने सुपुर्द करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने महिला की बिना मर्जी के उसे उसके पति को सौंपने से इंकार कर देने पर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक चली जद्दोजहद में पुलिस ने महलिा की मर्जी से उसे लक्सर निवासी महिला के पड़ोस में रहने वाली एक अंजान दंपति को सौंप दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला बालिग है, वह जहां चाहेगी उसे वहीं पर ही भेजा जाएगा। अगर पति पत्नी में कोई विवाद है तो उन्हें विवाद न्यायालय में सुलझाना चाहिए। थाने आने वालों में महावीर सिंह, जेन सिंह, श्याम सिंह तेज, ओमकार, नोमान, जमशेद, मुमताज, गुडडी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ने किया ग्राम अब्दुलपुर का दौरा
पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर में बिना मीटर चालू किए बिल भेज देने का अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित होने पर बिजली विभाग हरकत में आ गया। विभाग के एसडीओ ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी और जल्द ही मीटर चाले करने का आश्वासन दिया है। एसडीओ नितिन कुमार ने बताया कि जब गांव में मीटर लगाए गए थे, उस वक्त बिना मीटर के बिल कम आता था। तब ग्रामीणों ने मीटर लगाने का विरोध कर मीटर चालू नहीं कराए थे। अब विभाग ने बिना मीटर के दो किलो वाट का बिल 850 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इस पर ग्रामीण मीटर द्वारा विद्युत आपूर्ति चलाने के इच्छुक हैं। इसलिए मीटर चालू कराने की मांग कर रहे हैं। बिना बिजली दिए बिल वसूलने के आरोप पर उन्होंने बताया कि ग्रामीण लगातार आपूर्ति चला रहे हैं, उसी का बिल वसूला जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। जिन मीटरों को चालू नहीं किया गया उन्हें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें