फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। हसनपुर से बुरावली लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें तेरह वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगरौली गांव के नजदीक हुआ। हादसे के बाद एकत्र हुई भीड़ ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी नवाजिश अपने साथी रिजवान और आबुजर के साथ हसनपुर गए। देर शाम तीनों घर लौट थे। जैसे ही बाइक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा दिया। जिसमें 13 वर्षी आबुजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नवाजिश और रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद लागों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें