हरेवली। हरेवली मैन बाजार से चोर एक किराना की दुकान में कुंबल लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।
गांव निवासी अंकित विश्नोई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाजार में किराना की दुकान करता है। बृहस्पतिवार रात वह दुकान को शटर लगाकर बंद करके घर आया था। दुकान का शटर खोलने पर पता लगा कि दुकान में कुंबल लगाकर चोर 15 हजार रुपये की नकदी सहित तेल की बोतल, सिगरेट के बंडल, बिस्कुट के पैकेट सहित 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना से व्यापारियों में रोष है। पीड़ित का कहना है कि चोर पहले भी चार बार उसकी दुकान में कुंबल लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उधर, एसओ शिशुपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा होगा।