फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाडे सर्राफ की दुकान लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने सराफ की दुकान लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में बाइक सवार बदमाशों ने गांव के बीच सराफ की दुकान लूट कर सनसनी फैला दी। बदमाश सराफ को तमंचे के बल पर आतंकित करके 42 हजार की नकदी, लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला पुरानी आबकारी निवासी महेश वर्मा पुत्र जगरोशन वर्मा की नईमंडी क्षेत्र के गांव बागोवाली में सराफ की दुकान है। दिन में करीब चार बजे महेश वर्मा दुकान पर बैठा कार्य कर रहा था। तभी उसकी दुकान के सामने बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों में से एक बाइक से उतरा और पड़ोसी आलम की दुकान पर गया। इसी दौरान बाकी बदमाशों ने सराफ को गन प्वाइंट पर ले लिया और उसकी दुकान में रखी 42 हजार रुपये की नकदी, तीन तौले सोने के आभूषण, चार किलो चांदी व आटिर्फिशियल ज्वेलरी लूट ली। बदमाश लूटपाट करने के बाद हाथों में तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर नईमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सराफ के पड़ोसी आलम ने बताया कि जो युवक उसकी दुकान पर पहुंचा था उसका नाम नदीम पुत्र इरशाद निवासी बागोवाली था, जबकि वह दो अन्य को नहीं पहचानता है। पुलिस ने महेश वर्मा की तहरीर पर नदीम व दो अन्य के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि पांच साल पहले भी करवां चौथ के दिन बदमाशों ने उसकी दुकान को लूटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें