पशु कटान में पांच गिरफ्तार
नगीना। पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि नौ अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भैंस के डेढ़ क्विंटल मीट, अवशेषों और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि सूचना पर दरोगा सतराज सिंह, रण सिंह चौधरी, सतेंद्र उज्ज्वल, सुनील कुमार और गौरव कुमार ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह बढ़ापुर तिराहे के निकट स्थित एक मदरसे के पास छापा मारा। मौके पर मोहल्ला कलालान निवासी फारूक पुत्र मुन्ने, मोहम्मद वसीम पुत्र शमीम कुरैशी, मोहम्मद सुहेल पुत्र नसीम कुरैशी, मोहम्मद आदिल पुत्र नफीस कुरैशी, मोहम्मद आमिर पुत्र शमीम कुरैशी निवासीगण मोहल्ला पटेरी को गिरफ्तार कर लिया जबकि नौ अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मौके से डेढ़ क्विंटल मीट, अवशेष और काटने के उपकरण, बेचने के बाट और तराजू बरामद किया है। पशु चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार और डा. रमेश कुमार ने भैंस के मीट की पुष्टि की है।