फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी पर प्रशासन का महाबली चला

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। कुकुरमुत्तों की तरह विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की जेसीबी चल रही है।
रविवार को एसडीएम की मौजूदगी में नूरपुर रोड पर अवैध ढंग से विकसित की गई कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम वीके सिंह का कहना है कि कॉलोनाइजर को मार्च 2016 में नोटिस जारी कॉलोनी विकसित करने के संबंध में जवाब मांगा गया था, लेकिन एक साल बीतने पर भी कॉलोनाइजर ने जवाब नहीं दिया। अप्रैल 2017 को जवाब न मिलने पर कॉलोनी को ध्वस्त करने के आदेश पारित कर दिए गए। एसडीएम के आदेशों का पालन करते हुए विनियमित क्षेत्र के जेई ने रविवार को कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले ग्रीन बेल्ट में नहटौर रोड पर खलीलुर्रहमान, वजीर अहमद व प्रेमपाल त्यागी की कॉलोनियों को नोटिस का जवाब न देने पर ध्वस्त किया जा चुका है। एसडीएम के अनुसार ध्वस्त की गई कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों के नाम एंटी भूमाफिया स्क्वाड को भेजे जा रहे हैं। प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद अन्य भूमाफिया ने एक-दूसरे की बगले झांकनी शुरू कर दी हैं। प्रशासन की ओर से ध्वस्त कॉलोनियों पर बोर्ड लगाकर ग्राहकों से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्लाट न खरीदने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें