फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर दो कार की आमने-सामने की टक्कर में दोनों कार में सवार एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया, जहां से सभी की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के रानी गार्डन बाग निवासी सिकंदर अपनी पत्नी रेशमा व लड़की मुस्कान 12 वर्ष तथा साथी परवेज के साथ दिल्ली से कोतवाली की ओर आ रहे थे। रविवार की प्रात: करीब साढे़ नौ बजे कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर स्थित गांव गारवपुर के भट्टे के पास पहुंचे तो कोतवाली दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। दूसरी कार से जा रहे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सब्दलपुर जहांगीर निवासी शहजाद व सरफराज घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली पहुंचाया। यहां पर उपस्थित चिकित्सक ने सभी घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें