फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नोएडा की एक युवती ने हसनपुर के युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नोएडा की रहने वाली एक युवती बुधवार दोपहर को कोतवाली पहुंची, यहां उसने पुलिस को बताया कि हसनपुर के एक मोहल्ले का युवक नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। नोएडा में ही उससे मुलाकात हुई। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देेकर चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी का दबाव बनाया तो इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले युवक नोएडा से नौकरी छोड़कर हसनपुर आ गया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें