धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने धामपुर के दो युवकों पर दुष्कर्म करने और बाद में नशा सुंघाकर हाईवे 74 पर फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस में कराई रिपोर्ट के अनुसार मामला 22 सितंबर का है। युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री को दो युवक बहलाफुसला कर कहीं ले गए थे। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और 25 सितंबर को धामपुर में शेरकोट चुंगी के पास नशा सुुंघाकर नशे की हालत में डाल कर चले गए। उपचार के बाद होश में आने के बाद युवती ने घटना के बारे में जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कौन है और कहां के है? पुलिस ने उनके मोबाइल के आधार पर तलाशना शुरू कर दिया है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।