फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरिक्शा में सवार महिला को दिनदहाड़े गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा में सवार महिला को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
ई-रिक्शा से घर जा रही महिला की गांव रशीदपुर गढ़ी के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों के जाने के बाद ई-रिक्शा चालक महिला का शव लेकर थाने आया और पुलिस को जानकारी दी।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव हूरनंगला निवासी बेगराम सिंह की 48 साल की पत्नी प्रेम कुमारी सबसे छोटे बेटे पंकज के साथ गांव रशीदपुर गढ़ी में भोगी रोड पर किराए के मकान में जा रही थी। पंकज बिजनौर-नगीना मार्ग पर टैक्सी चलाता है। महिला के दो पुत्र राजेंद्र और पवन पिता के साथ गांव में रहते हैं। शुक्रवार को महिला नगीना दवा लेने गई थी। दोपहर करीब सवा दो बजे प्रेम कुमारी दवा लेकर बिजनौर लौटी थी। चक्कर चौराहे से घर जाने के लिए महिला गांव शादीपुर डल्ला निवासी नरपाल सिंह की ई-रिक्शा में बैठ गई।
विज्ञापन

नरपाल के मुताबिक, गांव रशीदपुर गढ़ी में पानी की टंकी से आगे बिजनौर की ओर से आए बाइक पर सवार तीन लोगों ने ई-रिक्शा रुकवाई। ई-रिक्शा रुकते ही उन्होंने तमंचे से महिला की कनपटी पर गोली मार दी और भोगी के रास्ते भाग निकले। गोली लगते ही महिला नीचे गिर गई। आसपास कोई दिखाई नहीं दिया। नरपाल ने महिला को उठाकर ई-रिक्शा में डाला और शहर कोतवाली आकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा नरपाल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस हत्या की जांच प्रेम संबंध और परिवार का आपसी विवाद के पहलू से कर रही है।

पति कर चुका है दूसरी शादी
प्रेम कुमारी पंजाबी बिरादरी से थी। उसने जाट बिरादरी के बेगराम सिंह से विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक, बेगराम सिंह ने दूसरी शादी कर ली है। छोटा पुत्र पंकज मां के साथ बिजनौर में किराए के मकान में रहता था। बाकी दो पुत्र राजेंद्र व पवन पिता के साथ गांव में रहते हैं। पंकज के मुताबिक, परिजनों से चल रहे विवाद का निपटारा हो गया था। गांव में मकान बन रहा है। कुछ दिन बाद उसे गांव में बने मकान में रहने के लिए जाना था। वे बिजनौर में तीन साल से किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


मौके की तलाश में थे कातिल
पुलिस मान रही है कि कातिल नगीना से ही प्रेम कुमारी के पीछे लग गए थे और उसे ठिकाने लगाने का मौेका तलाश रहे थे। बस से उतरकर महिला ई-रिक्शा में सवार हुई तो कातिलों ने एकांत स्थान पर पहुंचते ही महिला का काम तमाम कर दिया। महिला की कनपटी पर दायीं ओर गोली लगी है।

गांव रशीदपुर गढ़ी के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े की दुस्साहसिक वारदात
फोटो 1,2,3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें