फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हरगनपुर के जंगल में की छापामारी, गोकशी में दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/रायपुर सादात। पुलिस ने हरगनपुर के जंगल से गोकशी करने का प्रयास करते दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोवंश, कटान के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

नगीना देहात रायपुर सादात पुलिस को ने हारगनपुर के जंगल में गोकशी की सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर के निर्देशन में एसआई जीत सिंह पुंडीर ने पुलिस टीम के साथ हरगनपुर-समसपुर मार्ग पर ईख के खेत में छापामारी की। पुलिस को देखकर गोकशी का प्रयास कर रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में अपने नाम हरगनपुर निवासी नाजिर व नासिर बताए हैं। पुलिस ने घटना स्थल से एक गाय, दो रस्सी, दो छुरी, एक गंड़ासा तथा एक प्लास्टिक का बैग बरामद किया। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अनुसार दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं और पहले भी मांस के साथ पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें