धामपुर। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर युवती को पुलिस ने शुक्रवार को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। बता दें कि छह दिन पहले थाने के एक गांव की युवती को उसी के गांव का विशेष समुदाय का युवक भगा कर ले गया था। युवती को पुलिस ने पूना से बरामद किया था। युवती के परिजनों ने इस मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई थी। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।