फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल कांटे बनाने वाली नोएडा की कंपनी के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल कांटे बनाने वाली नोएडा कंपनी पर केस दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के अध्याशी उपाध्यक्ष समेत तौल कांटा बनाने वाली नोएडा की एक कंपनी व सेंटर इंचार्ज के खिलाफ पुलिस में गन्ना घटतौली की एफआईआर की गई है, जिले में गन्ना घटतौली की सात एफआईआर चीनी मिलों के खिलाफ हो गई है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्दी होगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार उन्होंने स्वयं अधिकारियों की टीम के साथ 22 फरवरी को बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र किरतपुर ए पर छापेमारी की थी। केंद्र का तौल कांटा तकनीकी रुप से डिफेक्टिव मिला था। टीम ने केंद्र पर एक क्विंटल 30 किलो की घटतौली पकड़ी थी। जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक घटतौली के आरोप में उत्तम शुगर मिल के अध्याशी अशोक कुमार, उपाध्यक्ष नरपत सिंह व केंद्र का गन्ना तौल कांटा बनाने वाली नोएडा की कंपनी व केंद्र के तौल प्रभारी के खिलाफ थाना किरतपुर में आवश्यक वस्तु अधिनियम आदि धाराओं में एफआईआर कराई गई है। घटतौली मामले में चांदपुर चीनी मिल के खिलाफ तीन, बिजनौर चीनी मिल के खिलाफ दो व बिलाई व बरकातपुर चीनी मिल के खिलाफ एक-एक एफआईआर हो गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए किसी भी समय धरपकड़ कर सकती है। गन्ना समिति पर मौजूद किसानों हरपाल, गजेंद्र, इस्माइल का कहना था कि किसानों का उत्पीड़न करने वाले मिल को बक्शा जाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें