फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइस बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी/रजबपुर। आदमपुर थानाक्षेत्र और रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से करीब बाइस बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। लगातार हाईटेंशन लाइन से जल रही गन्ने की फसल को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर अधेक के किसान चंद्रसेन के गन्ने की फसल में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे खेत स्वामी ने किसी तरह अन्य किसानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
हादसा गन्ने की फसल के बराबर में गुजर रही हाईटेंशन वोल्टेज की लाइन की चिंगारी के चलते हुआ। वहीं रजबपुर के गांव जगवा में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी में अंकुर की 10 बीघा और योगेंद्र की चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें