फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। काशीपुर (उत्तराखंड) स्थित पेपर मिल से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे दो भाईयों की सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में छोटे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भिजवाया। उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने चालक को टैंकर सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव दहलावाला निवासी राहुल (22) पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने बड़े भाई अतुल (25) के साथ काशीपुर की सिद्घार्थ पेपर मिल में काम करता था। रविवार को दोनों भाई रोजाना की तरह बाइक से दोपहर बाद घर आ रहे थे। रायपुरी बॉर्डर पर सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों भाईयों को जसपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया जबकि अतुल को गंभीर हालत में हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक को जसुपर में गिरफ्तार कर लिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। उधर, रेहड़ पुलिस ने मामला से पल्ला झाड़ते हुए घटनास्थल उत्तराखंड क्षेत्र में होने की बात कही है। एसआई यशपाल सिंह का कहना है कि घटनास्थल उत्तराखंड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें