फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी व छात्र भिड़े, दोनों पक्षों में हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राजकीय अंबेडकर छात्रावास के सामने खड़ी रोडवेज बस का हटाने को लेकर छात्रों व रोडवेज कर्मचारियों में विवाद हो गया। छात्रों के बस चालक को पीटने के बाद हंगामा हो गया। दोनों ओर से खूब पथराव हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र भाग खड़े हुई। पुलिस ने मौके पर मौजूद कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने राजकीय अंबेडकर छात्रावास है। बृहस्पतिवार को छात्रावास के बाहर बिजनौर डिपो की बस खड़ी थी। छात्रों ने बस को हटाने को कहा। चालक गांव नवादा निवासी अनिल व छात्रों में कहासुनी हो गई। छात्रों ने चालक अनिल की पिटाई कर दी। रोडवेज कर्मचारी व छात्र आमने-सामाने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान राहगीरों व यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो छात्र भाग गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इन लोगों को थाने ले आई। चालक अनिल की ओर से घटना की पुलिस को तहरीर दे दी गई है। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि छात्रावास में बाहरी युवक का जमावड़ा रहता है, जो आए दिन बेवजह विवाद करते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसे युवकों ने ही विवाद किया है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक घटना की दोनों ओर से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें