31 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा
नांगलसोती (बिजनौर)। आकस्मिक चेकिंग अभियान में 31 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता की ओर से सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई।
रविवार को चेकिंग के दौरान टीम ने गांव के 31 घरों में विद्युत लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी करने का मामला पकड़ा। टीम ने विद्युत केबिलों को अपने कब्जे में लेते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नांगल थाने को तहरीर सौंपी। जेई ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली चोरी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर तहसीन अहमद, श्रवण कुमार, दिनेश, दीपक, सोमवीर, ऋषिपाल आदि विद्युतकर्मी शामिल रहे।