ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
बिजनौर। ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरबास निवासी नोमान (19) अपने एक अन्य साथी सारिक (15) पुत्र नफीस के साथ बाइक से हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में गया था। परिजनों के अनुसार नोमान ने पुणे में रहकर काम करने वाले सब्दलपुर निवासी रिश्तेदार से मोबाइल मंगवाया था। वह मोबाइल लेने गया था। जैसे ही बाइक गांव लक्खीवाला के सामने पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार नोमान की शनाख्त मोबाइल क्रय बिल पर लिखे नंबर से फोन किया गया।
डेढ़ साल पहले पिता की भी हो चुकी है मौत
परिजनों के अनुसार नोमान के चार बहन और एक भाई है। डेढ़ साल पहले पिता की मौत के बाद से अपने घरवालों की जिम्मेदारी नोमान के कंधों पर थी। परिवार की परवरिश करने वाला इकलौता सहारा भी छीन लिया।
25 दिन बाद होनी थी बहन की शादी
परिजनों ने बताया कि लगभग 25 दिन बाद नोमान की बहन का निकाह होना है। सभी परिजन निकाह की तैयारियों में लगे हैं। शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई।