फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला लापता चौकीदार का शव
विज्ञापन

नूरपुर। गांव बल्दाना के लापता चौकीदार का शव उसके घर के सामने ही खेत में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी छानबीन की। वहीं चौकीदार के घरवालों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बल्दाना निवासी जगदीश सिंह (55) गांव में चौकीदार था। बुधवार की सुबह वह परिजनों को कुछ बताए बिना ही घर से निकला था। परिजनों ने सोचा कि वह थाने में ड्यूटी करने गया है। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन थाने पहुंचे और वहां पूछताछ की तो पता लगा कि वह ड्यूटी पर भी नहीं आया था। शाम करीब चार बजे उसका पुत्र अक्षय कुमार घर के पास ही अपने खेत पर किसी काम से गया था। इस दौरान वहां पॉपुलर के पेड़ से जगदीश का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर परिजनों में भी कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने जगदीश की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई। डॉग स्क्वायड टीम व फोरेंसिक टीम ने मौके से घटना के संबंध में तथ्य एकत्र किए। सीओ चांदपुर राजकुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें