फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर के ईटा गांव में दो महिलाओं की चोटी कटी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। सालभर के बाद भी फिर महिलाओं की चोटी काटने वाला जिन्न फिर से बाहर निकल आया है। आदमपुर के ईटा में दो महिलाओं की चोटी काट ली गई। जिससे महिला बेेहोश हो गईं। परिजनों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि पुलिस किसी की शरारत मान रही है। चोटी कटने की घटना के बाद महिलाओं में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात नौ बजे आदमपुर थाना क्षेत्र के ईटा गांव में दो महिलाओं की चोटी काट दी गई। इसके बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। पीड़ित पूनम के मुताबिक अचानक उसे काली परछाई दिखाई दी, जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े और पूनम की चारपाई के पास जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ी थी। जबकि उसकी चोटी कटी पड़ी थी। जबकि सरोज के मुताबिक उसे भी डरावना चेहरे की आकृति दिखाई दी। जिसे देखकर वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस घटना को अफवाह और किसी की शरारत मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें