फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने छात्रों को पीटकर घायल किया
विज्ञापन

मंडावर। एक महिला और व्यक्ति बुधवार सुबह गन्ने के खेत से बाहर निकल रहे थे। कुछ स्कूली बच्चे उन्हें प्रेमी युगल बताकर मजाक उड़ाने लगे। इससे गुस्साए व्यक्ति ने कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ मौजूद महिला उसकी पत्नी है। पुलिस ने शिकायत न मिलने पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


होटल में युवकों के दो गुटों में मारपीट
मंडावर। मंगलवार रात एक होटल पर दो दोस्त खाना खा रहे थे। इस दौरान उनका वहां कुछ युवकों से विवाद हो गया। युवकों ने दोनों दोस्तों के साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को बचाया। मारपीट करने वाले युवक वहां से चले गए लेकिन थोड़ी बाद और साथियों को लेकर तमंचों के साथ पहुंचे और फिर दोनों से मारपीट की। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक फरार हो गए। युवकों की तलाश में पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें