चांदपुर। बास्टा रोड पर धांदा तालाब के पास कूड़े के ढेर में गाय के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बास्टा रोड पर धांदा तालाब के पास नगरपालिका परिषद द्वारा नगर का कूड़ा डाला जा रहा है। शुक्रवार को कूड़े में तीन गाय के सिर पड़े होने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप था कि गोवध पर शासन प्रशासन के कड़े रुख के बाद भी गोहत्या नहीं रुक रही हैं। गोवंश की हत्या कर हिंदू समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आशंका जताई कि पशु काटने वालों ने रात में यहीं पर गोहत्या की होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन दिया। इसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए। कार्यकर्ताओं में बजरंग दल के जिला संयोजक संजय चौधरी, भाजपा नगर महामंत्री मनोज शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, नमन चौधरी, राहुल यादव, आशु गोयल, धैर्य चौधरी, अंकुश काकरान, गौरव आर्य आदि शामिल रहे।