अफजलगढ़। कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड के पास बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सुआवाला गांव में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने दोनों युवकों के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है।
उत्तराखंड के गांव अंगदपुर निवासी सतपाल 25 वर्ष पुत्र धर्मवीर व विक्की पुत्र रमेश बाइक द्वारा किसी कार्य से अफजलगढ के गांव गढ़वावाला में आए थे। जब वह देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे तो जैसे ही वह गांव कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड पर पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रैंक्कर से बाइक टकरा गई। हादसे में सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया।
उधर गांव सुआवाला में बैंक के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । ठाकुरद्वारा के गांव रामपुर गोगर निवासी प्रकाश 24 वर्ष पुत्र राजेंद्र बाइक द्वारा किसी कार्य से भूतपुरी किसी गांव में आया था जब वह देर सांय वापस लौट रहे थे जैसे ही वह गांव सुआवाला बैंक के नजदीक पहुंचा तो उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस शव कब्जे में लेकर सीएससी में रख कर परिजनों को सूचित कर दिया गया।