फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय पर किसानो का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। किसान सेवा सहकारी समिति कांधला के डायरेक्टर चुनाव में फर्जी वोट बनाए जाने का समिति के एमडी पर आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने फर्जी वोटों को निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बा कांधला की किसान सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के लिए प्रत्याशी समेत किसान हरिमोहन, विनोद सैनी, नरेश सैनी, सोनू श्यामगढी, जितेंद्र सैनी, सूरजा चढ़ाव, बबलू सैनी, विजेंद्र कुर्तान आदि पहुंचे। उन्हें मालूम हुआ कि एमडी ने अपने पक्ष के लोगों को डायरेक्टर बनाने के लिए सोसायटी बकायादारों के नाम भी वोटर लिस्ट में दिए है, जो कि नियमावली के अंतर्गत गलत है। इस बात को लेकर किसानों ने सोसायटी के एमडी पर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने फर्जी वोटों को निरस्त करने की मांग की। सोसायटी का पैसा जिस किसान पर बकाया है उसे प्रत्याशी बनने या फिर वोट करने का नियमावली के अनुसार कोई अधिकार नही है लेकिन अपने कुछ लाभ के लिए एमडी किसानों के साथ में छल कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी है कि अगर फर्जी बनाई गई वोट से मतदान किया गया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होगे । मामले में एमडी पुरुषोत्तम ने बताया कि उनके द्वारा सभी नियमों को ध्यान में रखकर वोटर लिस्ट में किसानों के नाम के वोट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें