फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दुष्कर्म फिर थाने में निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवालीदेहात। जिस युवक ने रात को एक युवती से बलात्कार किया, उसी के साथ थाने में शाम को निकाह करा दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में ही बलात्कारी और पीड़िता का निकाह हुआ। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

एक गांव के एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव के ही एक युवक ने बृहस्पतिवार रात उसकी बेटी से घर में घुसकर डरा धमकाकर बलात्कार किया था। युवक को उसके घर से निकलता देख गांव वालों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी का चालान करने की तैयारी करने लगी। इस बीच गांव वालों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। थाने में भी दिन भर समझौता वार्ता चलती रही। दोपहर बाद दोनों पक्षों में युवक व युवती का निकाह कराने को लेकर समझौता हो गया। शाम को थाने में ही युवक व युवती का निकाह हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि दोनों बालिग हैं। दोनों में रजामंदी से निकाह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें