फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएम इंटर कालेज के मैदान में मिला शव दबखेड़ी के मु. बसी का था

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)।
विज्ञापन

केएम इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान से मिले शव की शिनाख्त नहटौर थाने के गांव के दबखेड़ी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद बसी पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मोहम्मद बसी के दो पुत्र ज्वालापुर (हरिद्वार) में नाई की दुकान करते है। वह अधिकांश ज्वालापुर में बच्चों के पास ही रहता था। 24 जुलाई को बसी ज्वालापुर से घर दबखेड़ी आया था। 26 जुलाई को उसकी पत्नी जमीला नहटौर थाने के गांव जमालपुर में अपनी बहन के घर चली गई और 27 जुलाई को बसी परिवार के लोगों से ज्वालापुर जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। शाम तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें