बिजनौर। जिले की पुलिस ने शुक्रवार रात अभियान चलाकर लूट व चोरी के आरोपियों समेेत 45 बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस अफसरों का दावा है कि इन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद अपराध पर अब लगाम लग जाएगी।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शुक्रवार रात अपराधियों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया गया। सभी थानों की पुलिस अपराधियों पर टूट पड़ी। अपराधियों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। नजीबाबाद पुलिस ने जिला बदर होने के बाद घर पर रह रहे नजीबाबाद के मोहल्ला मुनीरगंज निवासी फहमीद व गांव अकबरपुर चौगांवा निवासी लवकुश व राजू को दबोचा है। इनके अलावा वांछित अपराधी नजीबाबाद के मोहल्ला हर्षवाड़ा निवासी नदीम व नहटौर पुलिस ने गांव मुस्सेपुर निवासी राहुल को दबोचा है। हल्दौर पुलिस ने हीमपुर थाने के गांव राहुनंगला निवासी नफीस, सलीम, गांव मिर्जापुर खादर निवासी रंजीत उर्फ रजिया, गांव रेहरा निवासी दिलशाद को चोरी व लूट के सामान समेत दबोचा है। चोरों के पास से एक ग्लांइडर मशीन, पांच टुकड़े पीतल धातु के, चोरी व लूट के 900 रुपये बरामद हुए हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए कांशीराम कॉलोनी निवासी दानिश, फिरोज उर्फ चांद, शानू, सिकंदर उर्फ यूसुफ, अशरफ उर्फ भोला, काले, तालिब, विकास उर्फ भोला को दबोचा है। ये सभी बदमाश घातक शस्त्रों से लैस होकर प्राथमिक विद्यालय तिमरपुर में लूट की योजना बना रहे थे। हीमपुरदीपा पुलिस ने गांव सब्दलपुर निवासी शराफत, गांव सिकरौंधा निवासी खानचंद, स्योहारा पुलिस ने कस्बा निवासी इमरान, मोहल्ला चौधरियान निवासी इकबाल, किरतपुर पुलिस ने गांव भनेड़ा निवासी तालिब, मोहल्ला बागवान निवासी शफीक, मोहल्ला अंसारियान निवासी फुरकान, मोहल्ला मलगान निवासी शाहनवाज, गांव लाडपुरा निवासी फैजान, मोहल्ला बागवान निवासी अतीक, मोहल्ला कस्साबान निवासी लईक, चांदपुर पुलिस ने गांव जमालुद्दीनपुर निवासी संदीप, मोहल्ला चिम्मन निवासी साजिद, मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी महबूब, नहटौर पुलिस ने गांव नन्हेड़ा निवासी पंकज को अवैध तमंचे के साथ दबोचा है।
शहर कोतवाली पुलिस ने दारानगर गंज निवासी राजीव, गंज निवासी सुनील, कांशीराम कॉलोनी निवासी वसीम को 450 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। किरतपुर पुलिस ने मोहल्ला अंसारियान निवासी शहजाद व गांव भनेड़ा निवासी असलम को 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। धामपुर पुलिस ने मोहल्ला खातियान निवासी शहनाज खान, अशरफ, नगीना के मोहल्ला नई सराय निवासी शाहिद, स्योहारा पुलिस ने इमरान, मोहल्ला चौधरियान निवासी इकबाल, मोहल्ला खेतान तराई निवासी योगेंद्र, मोहल्ला शेखान निवासी मेंहदी, आफताब को जुआ खेलते दबोचा है। इनके पास से 8200 रुपये, ताश के पत्ते व अन्य सामान बरामद हुआ है। किरतपुर पुलिस ने मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी नेत्रपाल, कोटला निवासी नौबहार, ललित, हीमपुर थाने के गांव पीपली निवासी अंकुर, गांव महमूदपुर निवासी आनंद उर्फ बंटी, गांव हरिनगर निवासी हातम को शांति भंग की आशंका में दबोचा है।