राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-सोलन सड़क मार्ग पर यशवंत नगर के समीप गिरि नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी मस्तराम के अनुसार शुक्रवार देर सायं को पुलिस को सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की मौत गिरने की वजह से हुई है। फिर भी पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है। शव की के पास से किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। लिहाजा, शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।