फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर हुई मारपीट में व्यक्ति की मौत, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव पृथ्वीपुर में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में एक किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अपने चाचा व दो चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

गांव पृथ्वीपुर निवासी विनयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ऋषिपाल सिंह (62) शुक्रवार की रात्रि साढ़े नौ बजे चाचा कुंवर सैन के घर दूध वापस लेने गए थे। उन्होंने दूध देने से मना कर दिया। ऋषिपाल ने जब दोबारा दूध मांगा तो वे गाली गलौज करने लगे तथा झगड़ा करने पर उतारू हो गए। चाचा के छोटे लड़के विपेंद्र पाल सिंह, बड़े लड़के निपेंद्र पाल सिंह व चाचा कुंवर सैन ने एकजुट होकर ऋषिपाल को लाठी डंडे व ईंटों से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल ऋषिपाल को जब परिजन सीएचसी स्याऊ इलाज के लिए ले गए तो वहां उनकी गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। विनयपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता ऋषिपाल खेती करते थे। चाचा का डेरी का काम है। हमारा दूध उनकी डेरी पर जाता है। शुक्रवार को ऋषिपाल डेरी पर दूध देकर आए तभी कोई दूध लेने आ गया था इसलिए पिताजी दूध वापस लेने चले गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304 में रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें