फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रॉ के नाम पर ठगी करने वाले चार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लकी ड्रॉ के नाम पर ठगी करने वाले चार दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावर पुलिस ने लकी ड्रॉ चलाकर इलेक्ट्रानिक सामान, बाइक व कार का लालच देकर ठगी करने वाले चार लोगों को दबोचा है। लकी ड्रॉ के नाम पर ये लोग इलाके में खूब ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक मंडावर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अशिक्षित लोगों को बहकाकर लकी ड्रॉ के नाम पर फ्रिज, कूलर, बाइक, कार देने का लालच देकर धन ऐंठने का काम करते हैं। पुलिस ने बालावाली रोड पर गांव छकड़ा के मंदिर पर लकी ड्रॉ की किताब, टिकट, नगदी के साथ मंडावर थाने के गांव छकड़ा निवासी गौतम, घनश्याम, किरतपुर थाने के गांव पाड़ली निवासी अनुज को दबोच लिया। इनके अलावा पुलिस की टीम ने चुंगी गेट से मंडावर के मोहल्ला बाजार कला निवासी रियाज को भी लकी ड्रॉ किताब व नगदी सहित दबोचा लिया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रानिक की दुकान की थी। दुकान में उन्हें घाटा आ गया। उन सभी साथियों ने मिलकर लकी ड्रॉ निकालने के नाम पर स्कीम चलाकर इलेक्ट्रानिक सामान का लालच देकर लोगों से रुपये ऐंठने शुरू कर दिए। ड्रॉ के दौरान अगर किसी का सामान निकल जाता था तो उसे धोखा देकर सामान नहीं देते थे। रुपये भी वापस नहीं करते थे। ठगी का यह खेल काफी दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें