अवैध रूप से मिट्टी उठाने पर 11 वाहन सीज
बिजनौर। अफसरों की टीम ने पुलिस के साथ हल्दौर में चौराहे पर का कृषि भूमि को अवैध रूप से कॉलोनी काटने के लिए आवासीय व व्यावसायिक प्रयोग के लिए भराव करते 11 वाहन पकड़े हैं।
जिला खनन अधिकारी रंजना सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को हल्दौर चौराहे पर गंज इलाके से ट्रैक्टर ट्राली व डंपर में अवैध रूप से मिट्टी लाकर कृषि भूमि को अवैध रूप से आवासीय व व्यावसायिक में परिवर्तित करके कॉलोनी काटने में भराव में प्रयोग किया जा रहा था। इसके अलावा एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक हल्दौर रामसेवक ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी कर 11 वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए वाहनों में तीन ट्रैक्टर ट्राली, एक ट्रैक्टर मय लेवलर, दो जेसीबी व पांच डंपर शामिल हैं। पकड़े गए वाहनों को हल्दौर पुलिस की सुरक्षा में दिया गया है। जमीन के दो स्वामी, वाहन चालकों समेत पांच छह अन्य के खिलाफ हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रंजना सिंह के मुताबिक यह कार्रवाई अवैध रूप से खनन करने व भूमाफियाओं के खिलाफ की गई है। जिले में अभियान चलाकर इस तरह के बाकी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।