खाते से 30 हजार रुपये उड़ाए
बिजनौर। बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी कमल किशोर ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता स्टैंडर्ड चाटर्ड बैंक गुड़गांव में है। इस खाते पर उसका एटीएम कार्ड जारी है। बुधवार को उसके खाते से तीन बार दस दस हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि एटीएम कार्ड उसके पास था। खाते से रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसे पता चला। कमल किशोर ने पुलिस से इस मामले में जानकारी कर कार्रवाई की मांग की है।
जनसमस्याएं सुनीं
बिजनौर। भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश विश्वकर्मा, अजीत अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी धामपुर सुभाष चौहान ने जनता की समस्याएं सुनीं। जनता की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए कार्रवाई की। इस दौरान सविता शर्मा, प्रगति उपाध्याय, मीनाक्षी गुप्ता व विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।