बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
बढ़ापुर। क्षेत्र के गांव में पड़ोस के ही एक युवक द्वारा एक मासूम बच्ची को परिजनों के बीच से उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने अभी उजागर नहीं की है। इसी रात की दूसरे गांव की आठ वर्षीया बच्ची के साथ उसके चाचा द्वारा खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना के आरोपी का पुलिस चालान कर चुकी है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो दिन पूर्व दो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की दो घटनाएं हुई। इनमें से एक घटना में रिश्ते के चाचा द्वारा सात वर्षीया बच्ची के साथ की गई दुष्कर्म की घटना में आरोपी चाचा आलोक को पुलिस गिरफ्तार कर उसका चालान कर चुकी है। दूसरी घटना में सजातीय व पड़ोस के एक युवक द्वारा परिजनों के बीच सो रही आठ वर्षीया बच्ची को देर रात्रि घर से सोते उठाकर खेत में ले जगाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी जोगेंद्र की तलाश में पुलिस को खेतों व जंगलों की खाक छाननी पड़ी। मामला सुर्खियों में आने व बच्चियों से संबंधित अपराध होने के कारण पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का भारी दबाव पड़ रहा था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर लेने से अनभिज्ञता जता रही है।